
भव्य शोभायात्रा के साथ निकालीविशाल बाइक रैली।
बड़ौदा मेव रामबाबू शर्मा 11 फरवरी कस्बे के समीपवर्तीय ग्राम चोलाई का बास स्थित वीर तेजाजी मंदिर से भव्य शोभायात्रा एवं विशाल बाइक रैली वीर तेजाजी मंदिर समेला मलाखेड़ा तक निकाली गई ।
कमल भादवा ने बताया कि आदर्श जाट महासभा अलवर द्वारा जाट महापुरुष वीर तेजाजी के जन्म उत्सव पर पर( वीर तेजाजी जयंती) का आयोजन किया गया.. जिसमे वीर तेजाजी की भव्य शोभायात्रा एवं विशाल बाइक रैली चौलाई का बास के वीर तेजाजी मंदिर से समेला वीर तेजाजी मंदिर मलाखेड़ा तक निकाली गई .. रेली का शुभारंभ रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह जी द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया गया । रेली का बड़ौदा मेव कस्बे में पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया साथ ही जाट समाज के गणमान्य व्यक्ति जाट महासभा अध्यक्ष तुही राम चौधरी,उपाध्यक्ष सुआ लाल चौधरी, जिला महिला जाट समाज अध्यक्ष श्रीमति कमलेश चौधरी, जाट महासभा प्रदेश सचिव महेन्दर चौधरी, गोविन्दगड़ – बड़ोदामेव आदर्श जाट महासभा के अध्यक्ष महेंद्र निहाल सिंह,गोपाल चौधरी प्रधान प्रतिनिधि , जाट महासभा कार्यालय प्रभारी सुरेश बिजारणिया ,कमल भादवा, राजेश जैन , मंडल अध्यक्ष मगन लाल फौजी सहित सभी अतिथियों का दुपट्टा एवं साफा बंधन कर स्वागत सम्मान किया गया ।



