
भाजपा ने मनाई दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि
लक्ष्मणगढ 11 फरवरी। यहां चौपड बाजार स्थित शहर भाजपा कार्यालय में मंगलवार को एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता, प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ट संगठनकर्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई।
शहर भाजपा की ओर से पार्टी कार्यालय में आयोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर शहर मण्डल अध्यक्ष ललित पंवार, पूर्व भाजपा अध्यक्ष जयप्रकाश सरावगी, महेश शर्मा, मनोज शर्मा, प्यारे लाल कटारिया एवं अरूण चौधरी ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए अपने संबोधन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर शहर मंडल अध्यक्ष ललित पंवार, पूर्व शहर मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश सरावगी, महेश शर्मा, मनोज शर्मा, प्यारेलाल कटारिया, वरिष्ठ पार्षद रामावतार पंवार, पूर्व महामंत्री जगदीश सैनी, अरुण सैन, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अरुण चौधरी, एससी मोर्चा अध्यक्ष संतोष बाल्मीकि, युवा मोर्चा अध्यक्ष चंद्रकांत जाजोदिया, सोशल मीडिया प्रभारी कमल सुरोलिया, जिला मीडिया प्रभारी मयंक शर्मा, युवा मोर्चा महामंत्री रवि भार्गव, अंकित सुरोलिया, पूर्व युवा मोर्चा महामंत्री विक्रम तंवर, पूर्व पार्षद सम्पत कुमावत, अशोक पुजारी, कमल शर्मा, हरीराम कुमावत, पवन पारीक, राकेश सैन, पूर्व उपाध्यक्ष विजय शर्मा, प्रदीप पारीक, मुकुल शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे



