
बच्चों में स्वच्छता की आदत और स्वच्छता का संदेश देने के लिए प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
राजगढ़(अलवर) राजकुमार गुप्ता। उपखण्ड क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ला में जो बच्चा पुरे सप्ताह भर विद्यालय में साफ व स्वच्छ बनकर आता हैं और विद्यालय को साफ सुथरा रखने में भी अपना योगदान देता हैं उसे स्वच्छ छात्र / छात्रा का पुरस्कार दिया जाता हैं।
शिक्षक दिनेश कुमार सैनी ने बताया कि स्वच्छ बच्चें का पुरस्कार किसे दिए जायेगा इसका निर्धारण स्वच्छता कमेटी सभी बच्चों की मदद से करती है। एक बच्चें को स्वच्छता कमेटी के द्वारा एक बच्चें को सभी बच्चों के द्वारा और एक बच्चें को अध्यापकों के द्वारा चुना जाता है फिर प्रत्यक्ष मतदान के द्वारा विजेता का चयन होता है। विजेता बच्चें को गुलाब का फूल और ईनाम देकर सम्मानित किया जाता है। सभी बच्चों में स्वच्छता की आदत और स्वच्छता का संदेश देने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इस सप्ताह कक्षा 7 के छात्र आयुष को प्रधानाध्यापक गणेशाराम चौधरी के द्वारा गुलाब का फूल और ईनाम देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संतोष कुंडारिया, गणेशराम, समरथ लाल, दिनेश, भाग्यश्री, नीमलता और घनश्याम उपस्थित रहे।



