अलवरराजस्थानराज्य

शेलोम स्कूल में मनाया दो दिवसीय वार्षिक खेल दिवस

शेलोम स्कूल में मनाया दो दिवसीय वार्षिक खेल दिवस


राजगढ़(अलवर)। कस्बे के माचाड़ी मार्ग पर स्थित शेलोम इंग्लिश सैकेंडरी स्कूल, राजगढ़ में 7 से 8 फरवरी तक दो दिवसीय वार्षिक खेल दिवस मनाया गया। जिसमें विद्यालय के शारीरिक शिक्षक मोहनलाल के मार्गदर्शन में विद्यालय के बच्चों के लिए आयु व वर्गवार विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं जैसे कि रनिंग रेस, जंपिंग रेस, खो-खो, रस्सा – कशी, वाटर – फिलिंग, क्रिकेट, लॉन्ग जंप, हाइ जंप, शॉर्ट पुट, बैलून रेस, वन-लेग रेस, स्पून रेस, बकेट-बॉल कलेक्शन रेस, कोन-रिंग कलेक्शन रेस, बॉल-रिंग कलेक्शन रेस, म्यूजिकल-स्टिक गेम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. जोसेफ राज ने बच्चों को खेलों के प्रकारों के बारे में बताते हुए इनके फायदों के बारे में बताया। इस आयोजन में विद्यालय परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे। प्रतियोगिताओं में जीतने वाले बच्चों के लिए विद्यालय प्रांगण में अगले सप्ताह पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जीतने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button