वृक्षारोपण कर मनाया वन एवं पर्यावरण मंत्री मंत्री संजय शर्मा का जन्मदिन

वृक्षारोपण कर मनाया वन एवं पर्यावरण मंत्री मंत्री संजय शर्मा का जन्मदिन
राजगढ़(अलवर) राजकुमार गुप्ता। भाजपा मण्डल राजगढ़ और भौरंगी गौशाला के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा का जन्मदिन वृक्षारोपण कर मनाया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश दीक्षित व भौरंगी गौशाला के संरक्षक विवेक दीक्षित ने बताया कि राजस्थान सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से भौरंगी वन शाला में वृक्षारोपण कर मनाया गया।
सभी कार्यकर्ताओ ने मंत्री शर्मा को बधाई दे गौमाता से उनके स्वस्थ व लम्बी आयु की कामना की। इस अवसर पर विधानसभा संयोजक प्रेमनाथ धामानी,अमित शर्मा,मानु पटेल, नंदू सैनी, लोकेश रावत, प्रदीप शर्मा, मंगतूराम सैनी, नितिन शर्मा, रिंकू सैनी, संजय शर्मा,छोटू दीवान सहित काफी संख्या में गौ सेवक व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
