
तीन मनचले लड़कों पर पुलिस की कार्रवाई
लड़की को छेड़ने के मामले में तीन मनचलों को शांति भंग में किया गिरफ्तार
(हरिसिंह चौहान )डीडवाना थाना पुलिस के द्वारा मनचले लड़कों पर कार्रवाई की गई। इन मनचले लड़कों के द्वारा एक लड़की को बार-बार छेड़ने का प्रयास किया गया।वही बार-बार अपनी बाइक से उसकी स्कूटी के आगे जाकर उसे तीन बार स्कूटी से गिराया गया। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन मनचलों को गिरफ्तार किया है।डीडवाना शहर के अस्पताल चौराहे के आसपास की घटना है।जहां यह तीन मनचले लड़के अपनी मोटरसाइकिल से स्टंट मारते हुए चल रहे थे।और एक आगे चल रही लड़की को बार-बार परेशान कर रहे थे। लड़की को तीन बार इन मनचले लड़कों ने स्कूटी से गिरा दिया।और उसे छेड़ने लगे।जिस पर लड़की ने पुलिस में इसकी जानकारी दी।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इन तीन मनचले लड़कों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के द्वारा निजामुद्दीन पुत्र मयूदिन उम्र 19 वर्ष निवासी कुजड़पाड़ा मोइनुद्दीन पुत्र रफीक अहमद उम्र 25 वर्ष निवासी बड़ी खाटू शमीम खान पुत्र नोजत खा उम्र 35 वर्ष निवासी मकराना को पुलिस ने शांति भंग में गिरफ्तार किया है।



