राजस्थानराज्यशिक्षा

मनाना विद्यालय में ध्वजारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतिभाओं का किया सम्मान

मनाना विद्यालय में ध्वजारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतिभाओं का किया सम्मान


राजवीर सिंह मनाना/मकराना//
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मनाना में 79 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सरपंच मोतीलाल गौड़ , प्रधानाचार्य चरणजीत सिंह ने ध्वजारोहण किया। मुख्य अतिथि सत्यनारायण सैन , हरिराम विश्नोई के स्वागत उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने भाषण, काव्य पाठ, समूह नृत्य जैसे कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में बढ़-चढकर भाग लिया। मुख्य अतिथि पूर्व सरपंच मोतीलाल गौड़ ने अपने संबोधन में आजादी के महत्व को रेखांकित किया। देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का एहसास कराया गया। उन्होंने कहा कि हम सब ये तो जानते हैं कि 15 अगस्त 1947 वो दिन था। जब भारत ने ब्रिटिश शासन से आजादी हासिल की थी। देश ने स्वतंत्रता की नई सुबह देखी। ये दिन हमें हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। उन्हीं की बदौलत हम आज एक आजाद देश में सांस ले पा रहे हैं। लेकिन आज का दिन केवल अपने इतिहास को याद करने का ही नहीं है। ये तारीख हमें हमारे वर्तमान और भविष्य की दिशा तय करने की भी याद दिलाती है। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button