
मौलासर में भाजपा जिला अध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
मुनेश चौधरी//मौलासर। मौलासर मंडल प्रवास पर पहुंची भाजपा जिला अध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी का मंडल कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री किशन भींचर के नेतृत्व में मंडल पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा हुई और आगामी कार्यक्रमों के सफल संचालन को लेकर दिशा-निर्देश प्राप्त किए गए। जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता भाजपा की रीढ़ है और संगठन का बल ही पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया। जिला महामंत्री किशन भींचर ने कहा कि मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगी। इस अवसर पर मंडल पदाधिकारियों सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे



