भरतपुरराजस्थानराज्य

महिला पर फायर कर खुद को गोली मारी, मौत:लड़की पक्ष बोला- एकतरफा प्यार में परेशान करता था; युवक की बहन का आरोप- दोनों में प्रेम-संबंध थे

महिला पर फायर कर खुद को गोली मारी, मौत:लड़की पक्ष बोला- एकतरफा प्यार में परेशान करता था; युवक की बहन का आरोप- दोनों में प्रेम-संबंध थे


भरतपुर के मथुरा गेट थाना इलाके में युवक ने एकतरफा प्यार में खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। आत्महत्या से पहले युवक ने पड़ोस में रहने वाली महिला को घर में घुसकर गोली मार दी। घायल महिला को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

मथुरा गेट थाना इलाके में रामबाबू (45) किराए पर रहता था। आरोप है कि बुधवार को सुबह करीब 10 बजे महिला (42) का पति घर से बाहर चला गया था। इसके बाद रामबाबू उसके घर पहुंच गया। उसने पहले महिला को गोली मारी, इसके बाद खुद को गोली मार ली। महिला के हाथ में गोली लगी है।

एसपी बोले- आरोपी ने खुद को कनपटी में गोली मारी एसपी दिगंत आनंद ने कहा- रामबाबू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के कारणों का कुछ पता नहीं लग पाया है। उधर, रामबाबू की बहन ने कहा- दोनों में प्रेम-संबंध थे। जब तक उसके (रामबाबू) पास पैसे रहे, तब अपने पास बुलाती रही। पैसे खत्म हो गया तो उसे छोड़ दिया।

4 साल से महिला को कर रहा था परेशान घायल महिला ने बताया कि रामबाबू उसे 4 साल से परेशान कर रहा था। कई बार पुलिस में शिकायत भी की थी। वह पुलिस से छूट आता और फिर से परेशान करता था। उसकी देवरानी (35) घर पर अकेली थी। महिला का पति और उसका देवर मोबाइल की शॉप करते हैं। महिला के पति और देवर दुकान पर गए हुए थे। रामबाबू उनके पड़ोस में रहता था।

घर में घुसकर महिला का गला दबाया आज वह पड़ोसियों के घर से कूदकर महिला के घर में घुसा। आते ही उसने महिला का गला दबाने की कोशिश की। महिला ने इसका विरोध किया। रामबाबू ने कट्टा निकालकर गोली चला दी। महिला भागते हुए नीचे आई और अपने देवरानी को घटना के बारे में बताया। देवरानी ने अपने पति को फोन कर घटना के बारे में बताया।

गोली लगने से घायल हुई महिला का भरतपुर के आरबीएम हॉस्पिटल में इलाज जारी है।
गोली लगने से घायल हुई महिला का भरतपुर के आरबीएम हॉस्पिटल में इलाज जारी है।

देवर पहुंचा घर तो भाभी को लगी थी गोली महिला का देवर घर पहुंचा और अपनी भाभी के कमरे में जाकर देखा तो, रामबाबू का शव पड़ा था। पास में हथियार भी था। महिला के देवर ने तुरंत अपने भाई को बुलाया। महिला को हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

सूचना के बाद एसपी दिगंत आनंद और मथुरा गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
सूचना के बाद एसपी दिगंत आनंद और मथुरा गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

देवर ने पुलिस को बुलाया देवर ने पुलिस को भी घटना की सूचना दी। पुलिस ने रामबाबू के शव को आरबीएम हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में भिजवाया। साथ ही FSL की टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाए। फिलहाल रामबाबू के शव को आरबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है। महिला का इलाज आरबीएम हॉस्पिटल में जारी है।

रामबाबू की बहन ममता का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

रामबाबू की बहन ममता का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

पहले भी महिला ने दी थी छेड़छाड़ की शिकायत रामबाबू की बहन ममता मथुरा गेट थाना इलाके के गुलाल कुंड में रहती है। जैसे ही उन्हें घटना का पता लगा, वह मौके पर पहुंची। रामबाबू (मृतक) मूल रूप से डीग जिले के सीकरी का रहने वाला था। फिलहाल मथुरा गेट थाना इलाके में रहता था। उसके 3 बच्चे हैं। उसकी पत्नी कोलकाता की रहने वाली है। फिलहाल वह साथ में नहीं रहती। वह कोलकाता में है।

रामबाबू के 3 बच्चों में सबसे बड़ा लड़का 12 साल का है। वह रामबाबू के साथ रहता था। दो बेटियां क्रमश: 9 और 7 साल की हैं। ये दोनों बेटियां अपनी मां के पास कोलकाता में रहती हैं। रामबाबू के खिलाफ 5 महीने पहले भी एक महिला ने छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button