
वजीरपुर थाना पुलिस ने अवैध देशी शराब के खिलाफ की कार्यवाही,अवैध देशी शराब के साथ एक आरोपी किया गिरफ्तार
वजीरपुर 11 फरवरी/ अमिता मीना पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को लेकर वजीरपुर थाना अधिकारी टीनू सोगरवाल के नेतृत्व में कार्यवाही को अंजाम दिया। थानाधिकारी टीनू सोगरवाल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता के निर्देशन एवं पुलिस के उच्च अधिकारियों के निर्देशन के बाद थाना पुलिस ने अभियान को लेकर अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही को अंजाम दिया ।
जिसमें पुलिस टीम ने अवैध देशी शराब के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए आरोपी राहुल पुत्र दरबू जाट निवासी वजीरपुर के कब्जे से अवैध देशी शराब के 59 देसी पव्वे जप्त किए।थानाधिकारी टीनू सोगरवाल ने बताया कि वही पावटा गद्दी रोड से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जिसका आबकारी थाना वजीरपुर में मुकदमा दर्ज किया गया।थानाधिकारी टीनू सोगरवाल ने बताया कि आगे भी अवैध मादक पदार्थों ओर अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।



