
विषाक्त पदार्थ के सेवन से युवक की मौत
राजगढ़(अलवर)। पुलिस थाना राजगढ़ क्षेत्र के कुण्ड मौहल्ला निवासी एक युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। हेड कांस्टेबल चतरूराम ने बताया कि कुण्ड मौहल्ला निवासी ऋषभ विजय पुत्र बिजेंद्र विजय ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। जिसे परिजनों ने राजगढ़ चिकित्सालय पहुंचाया। जहां युवक की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद अलवर रैफर कर दिया। जिसकी अलवर में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।



